THE QUORUM · Digital Edition · हिंदी / English
MARKETS · Sensex · Nifty · Independent Journalism

मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत ने पानीपत में विशेष कैंसर ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत ने पानीपत में विशेष कैंसर ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

पानीपत, नवंबर 20, 2026: मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत ने पानीपत स्थित डी के गैस्ट्रोकेयर क्लिनिक एंड हॉस्पिटल में विशेष कैंसर ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस ओपीडी का उद्घाटन मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. (प्रो.) एस.वी.एस देव और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. अजीत सिंह ओबेरॉय की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर डी के गैस्ट्रोकेयर क्लिनिक एंड हॉस्पिटल, पानीपत के चेयरमैन एवं जीआई सर्जरी – गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. डीके सिंह भी मौजूद रहे। 


डॉ. (प्रो.) एस.वी.एस देव और डॉ. अजीत सिंह ओबेरॉय हर महीने के तीसरे सोमवार को शाम 5 बजे से 7 बजे तक डी के गैस्ट्रोकेयर क्लिनिक एंड हॉस्पिटल, पानीपत में उपलब्ध रहेंगे। यहां मरीज प्राथमिक परामर्श के साथ-साथ फॉलोअप के लिए भी विशेषज्ञों से मिल सकेंगे।

इस अवसर पर मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. (प्रो.) एस.वी.एस देव ने कहा, "जागरूकता की कमी के कारण लोग अक्सर कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं और बीमारी के गंभीर अवस्था में पहुंचने पर ही डॉक्टर के पास जाते हैं। लोगों को बचाव के उपायों, जीवनशैली में जरूरी बदलाव और नियमित रूप से स्वयं की जांच करने के महत्व के बारे में जागरूक करना बेहद जरूरी है। आज मिनिमली इनवेसिव और रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक तकनीकों की मदद से कैंसर का ऑपरेशन अधिक सटीकता के साथ किया जा सकता है। इससे मरीज को जल्दी रिकवरी और बेहतर उपचार परिणाम मिलते हैं। समय पर स्क्रीनिंग और शुरुआती पहचान बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि शुरुआती अवस्था में कैंसर का इलाज सर्जरी से अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। इससे मरीज के जीवित रहने की संभावना और जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है।" 


मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. अजीत सिंह ओबेरॉय ने कहा, "इस ओपीडी का उद्देश्य शरीर में गांठ, खून की उल्टी, निगलने में परेशानी, बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन कम होना और कैंसर से जुड़े अन्य लक्षणों से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक मरीजों में समय रहते बीमारी की पहचान हो सके और उन्हें सही उपचार मिल सके। इस ओपीडी के माध्यम से मरीजों को व्यापक परामर्श, उपचार की योजना और फॉलोअप की सुविधा मिलेगी। इसमें नवीनतम चिकित्सा तकनीकों का भी सहयोग लिया जाएगा।" 


इस ओपीडी सेवा की शुरुआत से पानीपत और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अपने शहर में ही कैंसर विशेषज्ञों से परामर्श, दूसरी राय और आधुनिक उपचार विकल्पों की जानकारी मिल सकेगी। इससे मरीजों को विशेषज्ञ सलाह के लिए दिल्ली तक यात्रा करने की जरूरत कम होगी। साथ ही, यह पहल कैंसर की शुरुआती पहचान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मरीजों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराने में भी मददगार साबित होगी। 

मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत ने आगरा में जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी एवं ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत ने आगरा में जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी एवं ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

आगरा, अक्टूबर 23, 2026: मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत ने आज आगरा में मैक्स पेशेंट असिस्टेंस सेंटर, (दूसरी मंजिल, शांति मधुबन प्लाजा) में जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी एवं ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की।

इन ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के ऑर्थोपेडिक्स, जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के चेयरमैन एवं रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के चीफ - डॉ. रमनीक महाजन तथा ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के एसोसिएट कंसल्टेंट - डॉ. सार्थक गुप्ता की उपस्थिति में किया गया। 


डॉ. रमनीक महाजन और डॉ. सार्थक गुप्ता हर महीने के तीसरे शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मैक्स पेशेंट असिस्टेंस सेंटर, आगरा में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान मरीज प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप के लिए विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे।

इस अवसर पर मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के ऑर्थोपेडिक्स, जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के चेयरमैन एवं रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के चीफ - डॉ. रमनीक महाजन, ने कहा, “जोड़ों से जुड़ी समस्याओं में दर्द, अकड़न, सूजन, जोड़ का अस्थिर होना और चलने-फिरने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आर्थराइटिस यानी गठिया उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों में होने वाले घिसाव या सूजन संबंधी स्थितियों के कारण हो सकता है। चोट लगने के बाद भी पोस्ट-ट्रॉमैटिक आर्थराइटिस विकसित हो सकता है। गंभीर गठिया से पीड़ित उपयुक्त मरीजों के लिए रोबोटिक तकनीक की सहायता से की जाने वाली जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सर्जिकल प्लानिंग और इम्प्लांट की सटीक पोजीशन निर्धारित करने में मदद करती है। वहीं, घुटने, कंधे और अन्य जोड़ों की खेल संबंधी चोटों का इलाज मिनिमली इनवेसिव आर्थ्रोस्कोपी से किया जा सकता है। इन तकनीकों से छोटे चीरे, टिशूस को कम नुकसान और सर्जरी के बाद कम दर्द जैसे लाभ मिल सकते हैं। इससे मरीजों के रिहैबिलिटेशन में मदद मिलती है, जोड़ों की कार्यक्षमता बेहतर होती है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार आ सकता है।”   


मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के एसोसिएट कंसल्टेंट - डॉ. सार्थक गुप्ता, ने कहा, “रोबोटिक्स और कंप्यूटर-नेविगेटेड जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से सर्जरी के दौरान सटीकता बढ़ी है, जिससे मरीजों के उपचार के परिणाम बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इन एडवांस्ड तकनीकों में मरीज की सुविधा और सुरक्षित रिकवरी पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इससे सर्जरी के बाद होने वाली परेशानी कम करने, जल्द स्वस्थ होने और बेहतर परिणाम प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। आगरा में अपनी ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं का विस्तार करते हुए हमें खुशी हो रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ परामर्श और आधुनिक उपचार सुविधाएं अपने शहर के करीब उपलब्ध हो सकेंगी।”

मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत पेशेंट सेंट्रिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों का उपयोग करने और विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन के संकेत, कारण और डॉक्टर से कब लें सलाह

लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन के संकेत, कारण और डॉक्टर से कब लें सलाह

सोनीपत: लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (LRTI) श्वसन तंत्र के उन हिस्सों को प्रभावित करता है, जो सामान्य सर्दी-जुकाम की तुलना में अधिक गहराई में स्थित होते हैं। इसमें ब्रोंकाई, ब्रोंकिओल्स और फेफड़े शामिल हैं। सामान्य सर्दी के मुकाबले एलआरटीआई में सांस से जुड़ी परेशानी अधिक गंभीर हो सकती है और कुछ मामलों में चिकित्सकीय उपचार की आवश्यकता पड़ सकती है। इसके लक्षणों और चेतावनी संकेतों को समय रहते पहचानना बीमारी को गंभीर होने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 


एलआरटीआई के अंतर्गत कई प्रकार के संक्रमण शामिल हो सकते हैं। ब्रोंकाइटिस में श्वसन नलिकाओं में सूजन होती है, जिसके कारण लगातार खांसी और बलगम की समस्या हो सकती है। निमोनिया फेफड़ों का संक्रमण है, जिसमें बुखार, सीने में दर्द और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। वहीं, ब्रोंकिओलाइटिस में फेफड़ों की छोटी श्वसन नलिकाओं में सूजन होती है और यह मुख्य रूप से शिशुओं तथा छोटे बच्चों में देखने को मिलता है।  


मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग के चेस्ट डिजीजेज एंड इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया “एलआरटीआई का सबसे सामान्य कारण वायरस हैं, जिनमें इन्फ्लुएंजा और रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस (RSV) प्रमुख हैं। कुछ संक्रमण बैक्टीरिया के कारण भी होते हैं, जिनमें चिकित्सक की सलाह के अनुसार एंटीबायोटिक की आवश्यकता पड़ सकती है। फंगल संक्रमण अपेक्षाकृत कम होते हैं, लेकिन कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में इनका जोखिम बढ़ सकता है। धूम्रपान, वायु प्रदूषण, कार्यस्थल पर धूल या अन्य हानिकारक पदार्थों के संपर्क में रहना, खराब वेंटिलेशन तथा कुछ पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याएं भी एलआरटीआई होने और उसके गंभीर रूप लेने का खतरा बढ़ा सकती हैं।  


एलआरटीआई के लक्षण संक्रमण के प्रकार और उसकी गंभीरता के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। लगातार रहने वाली खांसी, कभी-कभी बलगम के साथ खांसी, सांस फूलना या सांस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द या असहजता, बुखार और ठंड लगना, सांस लेते समय घरघराहट या असामान्य आवाज, बलगम का अधिक बनना तथा थकान और कमजोरी इसके सामान्य लक्षण हैं। 


डॉ. मनीष ने आगे बताया “एलआरटीआई का उपचार उसके कारण और गंभीरता पर निर्भर करता है। अधिकांश वायरल संक्रमणों में एंटीबायोटिक की आवश्यकता नहीं होती और पर्याप्त आराम, पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लेना तथा बुखार या दर्द को नियंत्रित करने के लिए उचित दवाएं लक्षणों में राहत देने में मदद कर सकती हैं। यदि संक्रमण बैक्टीरियल पाया जाता है या चिकित्सक को इसकी प्रबल आशंका होती है, तो एंटीबायोटिक दी जा सकती है, जिसे डॉक्टर की सलाह के अनुसार पूरा करना जरूरी है। 


कुछ लक्षण ऐसे हैं जिनमें डॉक्टर से चिकित्सकीय सलाह लेने में देरी नहीं करनी चाहिए। लगातार या बढ़ती हुई खांसी, सांस फूलना या तेज सांस चलना, तेज या लगातार बना रहने वाला बुखार, सांस लेने या खांसने के दौरान सीने में दर्द, अत्यधिक कमजोरी, भ्रम या असामान्य रूप से अधिक नींद आना, बलगम में खून आना या सामान्य देखभाल के बावजूद लक्षणों में सुधार न होना चिकित्सकीय जांच की जरूरत का संकेत हो सकता है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों, लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को लक्षण दिखाई देने पर अपेक्षाकृत जल्दी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि उनमें जटिलताएं तेजी से विकसित हो सकती हैं।